
Sanjay Raut On Result : कल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पर नतीजे आए। महायुति को बंपर बहुमत मिला। महाविकास अघाड़ी को 50 सीटों पर जीत मिली है। इसी कड़ी में संजय राउत ने चंद्रचूड़ पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपना जजमेंट नहीं दिया। 40 लोगों ने बेईमानी की थी जिस पार्टी से चुनकर आए थे। वह जाकर दूसरी पार्टी की सत्ता में चले गए। आपकी जिम्मेदारी है।
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के जो नतीजे आए हैं। बहुत चौंकाने वाले हैं। किसी की कोई लहर नहीं थी, किसी को ऐसे नतीजे की उम्मीद नहीं थी। महाराष्ट्र नरेंद्र मोदी और अमित शाह को वोट क्यों करेगा ? महाराष्ट्र में पूरा चुनाव प्रचार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ चला। इसलिए क्योंकि उन्होंने यहां के उद्योग को गुजरात शिफ्ट कर दिया। क्या लोगों ने उन्हें वोट दिया ? महाराष्ट्र में किसानों की हत्या हुई। महाराष्ट्र में बेईमानी हो रही है। किसी ने मोदी जी को वोट दिया कि वह हमारा रोजगार क्यों छीन रहे हैं?
आपकी जिम्मेदारी है, संविधान की रक्षा करना : संजय राउत
चंद्रचूड़ पर संजय राउत ने कहा कि जो नतीजे आए उसके लिए जम्मेदार केवल पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ हैं। उन्होंने समय पर अपना निर्णय नहीं दिया। अपना जजमेंट नहीं दिया। 40 लोगों ने बेईमानी की थी जिस पार्टी से चुनकर आए थे। वह जाकर दूसरी पार्टी की सत्ता में चले गए। आपकी जिम्मेदारी है। संविधान की रक्षा करना। आपने अगर निर्णय दिया होता तो आगे कोई हिम्मत नहीं करता आप खिड़की दरवाजे खुले रखकर वहां से रिटायर हो गए। अब कोई किसी भी तरीके से पार्टी बदल सकता है या सरकार अपनी पार्टी छोड़कर बना सकता है। इतिहास चंद्रचूड़ साहब को कभी माफ नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र का नया CM कौन, फडणवीस, शिंदे या नया चेहरा?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप