विदेश

रूस का एलान- यूक्रेन सीमा से वापस बुलाई कई सैन्य टुकड़ियां

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा की है।

समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक़, रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यूक्रेन की सीमा पर तैनात कुछ सैन्य टुकड़ियां सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लेने के बाद अपने बेस की तरफ वापस लोट रही हैं।

हालांकि, इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में ये भी स्पष्ट किया कि रूस में बड़े स्तर के सैन्य अभ्यास आगे भी जारी रहेंगे।

पिछले कई महीनों से यूक्रेन की सीमा पर रूस ने बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया हुआ है। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। हालाँकि रूस इससे इनकार करता रहा है।

इसके साथ ही कई देशों ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन पर हमला होता है तो उसे इसके नतीजे उसे भुगतने होंगे।

Related Articles

Back to top button