Rishikesh: युवक ने विदेशी महिला से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक विदेशी महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के पास से गुजर रही महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विदेशी महिला के साथ हुई बदसलूकी Rishikesh
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक विदेशी महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के पास से गुजर रही महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक ने सड़क से पत्थर उठाकर विदेशी महिला पर धावा बोल दिया। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोस्ती नहीं करने पर युवक ने महिला पर किया हमला Rishikesh
भूतनाथ मंदिर के पास सहारनपुर निवासी एक युवक विदेशी महिला से दोस्ती करने के इरादे से उसके पास आया था। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि एक रूसी महिला पर्यटक भूतनाथ मंदिर के पास से गुजर रही थी। उसी समय एक युवक महिला से दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। लेकिन महिला को युवक का बरताव अच्छा नहीं लगा जिसेक चलते वह युवक क नजरअंदाज कर जाने लगी। महिला के नजरअंदाज करने पर युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। जिसका विरोध करने पर युवक ने सड़क पर रखे पत्थर को उठाकर विदेशी महिला पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला के साथ हो रही छेड़खानी को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी युवक जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने विदेशी महिला को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय मॆं भर्ती करया। जहां उपचार करने के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही लक्ष्मणझूला थाना में घटना की सूचना दे दी गई। सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह ने आरोपी के खोजबीन के लिए अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान पुलिस ने जंगल में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। और दिन पहले ऋषिकेश घूमने आया था। पौड़ी के प्रभारी एसएसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: Karnataka polls: कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वरुणा से बेटे की जगह सिद्दारमैया लड़ेंगे चुनाव