इंडोनेशिया की एक सैन्य टुकड़ी गणतंत्र दिवस परेड का होगी हिस्सा, MEA ने बताया

Share

Republic day Parade 2025 : कल पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पूरी तैयारियां हो गई हैं। इसके साथ ही इंडोनेशिया की एक सैन्य टुकड़ी भी मार्च करेगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशिया की एक मार्चिंग टुकड़ी और एक सैन्य बैंड हमारी परेड की अगुवाई करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे. इस परेड की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह होगी कि इंडोनेशिया की एक मार्चिंग टुकड़ी और एक सैन्य बैंड हमारी परेड की अगुवाई करेंगे। यह पहली बार है जब इंडोनेशिया की कोई टुकड़ी भारत के गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रही है. इतना ही नहीं, यह इंडोनेशिया के लिए भी पहली बार है कि उनकी सैन्य टुकड़ी और बैंड ने किसी अन्य देश की परेड में भाग लिया है।

ऐतिहासिक भागीदारी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पेशे से एक सैनिक हैं और उन्होंने जकार्ता में सेना की टुकड़ी के अभ्यास में व्यक्तिगत रुचि ली है. यह दिखाता है कि इस ऐतिहासिक भागीदारी के लिए इंडोनेशिया का कितना गहरा जुड़ाव है।

यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप