Delhi NCRबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

कर्तव्य पथ पर पिता-पुत्र एक साथ करेंगे परेड, तीसरी जनरेशन के फौजी हैं लेफ्टिनेंट अहान

Republic day 2025 : भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना के जवान कर्तव्य पथ पर परेड करते हैं और भारतीय सेना द्वारा हथियारों का शानदार प्रदर्शन किया जाता है। 26 जनवरी का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था और भारत एक संप्रभु राष्ट्र बन गया था। इस बार भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रलय शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल से लेकर संजय बैटलफील्ड सर्विलांस सिस्टम तक कई अहम हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

तीसरी जनरेशन के ऑफिसर हैं लेफ्टिनेंट अहान

हालांकि इन सबके बावजूद एक और चीज है जो पूरे देश में मोटिवेशन और इंस्पिरेशन का विषय बना हुआ है। दरअसल, भारतीय सेना के दिल्ली एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार और उनके बेटे लेफ्टिनेंट अहान एक साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड करने वाले हैं। लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार एक डेकोरेटड ऑफिसर हैं, जो पैराशूट बटालियन की तीसरी रेजिमेंट कमीशन हुए और तब से लेकर आज तक इनका इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। ये दूसरी जनरेशन के ऑफिसर हैं। उनके बेटे लेफ्टिनेंट अहान अपने पिता को बतौर रोल मॉडल देखते हैं। वह बचपन से ही अपने दादा के बारे में कहानियां सुनते रहे हैं। बता दें कि उनके दादा भी भारतीय सेना में कार्यरत थे।

पिता-पुत्र साथ में करेंगे परेड

बता दें कि लेफ्टिनेंट अहान, 69वीं आर्म्ड रेजिमेंट में 2023 में भर्ती हुए थे और वर्तमान में वे 61वीं कैविलरी (घुड़सवार दस्ते) के कंटिंजेंट कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होंगे। इस परेड की कमान उनके पिता, लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार संभालेंगे। यह भारतीय सेना की एक गौरवमयी परंपरा है, जिसमें हर पीढ़ी अपने देश की रक्षा में पूरी तरह से समर्पित रहती है। सेना में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का जज्बा हर जवान और अधिकारी के दिल में बसा होता है, जो उन्हें अपनी पूरी शक्ति के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें : लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं, फिर भी युवा वर्ग हो रहे आकर्षित : इलाहाबाद हाई कोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button