Republic Day 2024: जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- ये हमारे लिए संकल्प का दिन

Republic Day 2024: JP Nadda hoisted the flag at the party headquarters in hindi
Share

Republic Day 2024: आज (26 जनवरी) भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस  मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का खास आयोजन हो रहा है। इस उपलक्ष्य पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी मुख्यालय में ध्वज फहराया।

Republic Day 2024: भारत मजबूती से खड़ा है

जेपी नड्डा ने बीजेपी के पार्टी मुख्यालय में ध्वज फहराया है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने ध्वजा फरहाने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश ने बहुत लंबी यात्रा की है। भारत ने बहुत उतार चढ़ाव देखे है। लेकिन फिर भी भारत आज दुनिया में मजबूती से खड़ा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘हम लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्प लिया है कि भारत सक्षम भारत होगा, भारत विकसित भारत होगा, भारत आत्मनिर्भर भारत होगा और भारत देश को दुनिया में आगे बढ़ने में अपना योगदान देगा। ये हमारे लिए संकल्प का दिन भी है कि हम भारत को इस अमृत काल में भारत को विकसित भारत की और ले जाएं।‘

मोहन भागवत ने भी दी देशवासियों को बधाई

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी देश के सम्मान में ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की शक्ति अनंत है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे देश में विविधताओं को स्वीकार करने की परंपरा है। जब सभी लोग भाईचारे की भावना से मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी, फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।