
Ratan Tata : उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। राज्यों में राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही झारखंड ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। बता दें कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। देश भर में रतन टाटा के जाने से शोक है। रतन टाटा भारत के मशहूर उद्योगपति हैं।
आपको बता दें कि पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई बड़े दिग्गजों ने निधन पर दुख जताया है। इसके साथ ही कई बड़े उद्योगपतियों ने दुख व्यक्त किया है। हाल में कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दो दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात की थी।
दरअसल, उनके पार्थिव शरीर को NCPA ले जाया जाएगा। दोपहर 3 :30 बजे तक पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
राजकीय शोक का ऐलान
जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री , मुख्यमंंत्री केंद्रीय मंत्रियों के लिए होता था। अब ऐसे व्यक्ति के लिए कर सकते हैं, जो देश का सम्मान बढ़ाने में योगदान दिया। इसके साथ ही पहले राजकीय शोक का ऐलान होता था तो राष्ट्रपति की अनुमति लेनी पड़ती थी। अब मुख्यमंत्री राजकीय शोक का ऐलान कर सकते हैं। राष्ट्र ध्वज तिरंगा को आधा झुकाया जाता है। सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा होती है। सरकार किसी भी तरह का आयोजन नहीं करती है।
किसानों के खिलाफ दर्ज 25 FIR रद्द : कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप