Rashtrapati Chunav 2022: द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन किया दाखिल, PM मोदी समेत कई मुख्यमंत्री रहे मौजूद

Draupadi Murmu
Share

नई दिल्ली: NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन किया दाखिल

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की (Draupadi Murmu Profile) एकमात्र राज्यपाल रहीं, जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। हालांकि वे पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी राज्यपपाल पद पर बनी रहीं। उनका कार्यकाल 17 मई 2021 को समाप्त हो गया। द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों, बालिकाओं के हितों को लेकर सजग रहीं। आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर वे कई बार सरकार को सीधे निर्देश देते हुए नजर आईं। आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं। इसके अलावा एक विधायक के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शानदार काम किया है। उन्हें साल 2007 में नीलकंठ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तब ओडिशा विधानसभा की तरफ से उन्हें वो अवॉर्ड दिया गया था।

राष्ट्रपति पद के लिए BJP की बनीं पहली पसंद

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Profile) ने अपने काम से हमेशा ही सभी के दिलों को जीता है। उन्होनें हमेशा से ही अपने काबिले तारीफ काम से अपनी खुद की अच्छी छवि बनाई हुई है। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (BJP President Draupadi Murmu) ने कहा कि हमारा काम लोगों के पास जाना, निर्वाचक मंडल के सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं सभी दलों और राज्यों से समर्थन के लिए अनुरोध करूंगी। मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। 

Read Also:- जानें कौन है द्रौपदी मुर्मू, जो राष्ट्रपति पद के लिए BJP की बनीं पहली पसंद

अन्य खबरें