Uttar Pradeshक्राइम

Rape Case : 13 वर्ष की किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर सामने आया मामला

Rape Case : हसनपुर के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी हुई गर्भवती। दुष्कर्म का मामला सामने आया। किशोरी खेत पर जाते समय एक युवक की हैवानियत का शिकार हो गई थी। छह महीने बाद तबियत खराब होने पर पता चला पूरा मामला। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस के पास दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरी की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बृहस्पतिवार को किशोरी के पेट में तेज दर्द होने पर उसे निजी अस्पताल में लेजाया गया। अस्पताल में हुई जांच में पता चला कि किशोरी 6 महीने गर्भवती है। प्रसव के दौरान शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। जब किशोरी से इस बारे में पूछा गया, तो यह मामला दुष्कर्म का निकला। किशोरी 6 महीने से डर में खामोश रही।

पीड़िता ने बताई पूरी घटना

किशोरी ने बताया की 6 महिने पहले जब एक दिन वह खेत में गई थी, तो वहां धर्म सिंह नाम के एक युवक ने तमंचे से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई थी। मगर, मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी धर्म सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

आरोपी की धमकी के कारण पीड़िता 6 महीने तक खामोश रही। चिकित्सक ने बताया कि किशोरी को बचाने के लिए प्रसव करना पड़ा। मगर, शिशू के पूरी तरह से विकसित न होने के कारण उसका बच पाना संभव नहीं था, और शिशू ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : UP News : डार्क केबिन वाले दो कैफे पर छापा, 50 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button