Uttar Pradeshधर्म

Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे सिनेमा जगत के राम-सीता और लक्ष्मण, वीडियो देख भक्त हुए उत्साहित

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। प्रभु राम के आगमन से पूरे देश में काफी उत्साह नजर आ रहा है। देश-विदेश से प्रभु राम के लिए तरह तरह की भेंट भेजी रही है। ऐसे में भक्तों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है।

Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण

सिनेमा जगत में प्रभु राम के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अरुण गोविल, सीता मां का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में नजर आए सुनील लहरी अयोध्या पहुंचे हैं। भक्त उन्हें देख कर काफी उत्साहित नजर आए। इनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आई है। जो कि अब काफी वायरल हो रही है।

लाल साड़ी में नजर आई टीवी की सीता मां

वीडियो में तीनों को प्रस्थान करता देखा जा सकता है। तीनों के साथ काफी भीड़ नजर आ रही है। लोग झंडा लेकर उनके पीछे चल रहे हैं। दीपिका चिखलिया ने लाल साड़ी और माथे पर लाल बिंदी लगाई है जिसमें वो साक्षात सीता मां का रूप लग रही हैं। तो वहीं, राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ते पजामें में नजर आ रहे हैं। काफी समय बाद तीनों को एक साथ देखा जा रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा में कई VVIP को निमंत्रण

बता दें की प्राण प्रतिष्ठा में कई VVIP को निमंत्रण मिला है। जिसमें बॉलीवुड जगत के सेलिब्रिटीज से लेकर विदेश की भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हैं। न्योता न मिलने से सुनील लहरी नाराज चल रहे थे। लेकिन अब उन्हें अयोध्या में देख कर भक्त काफी खुश नजर आ रहे हैं। आज भी पूरे देश में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को ही राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में देखा जाता है। ऐसे में उन्हें रामनगरी में देखना भक्तों के लिए खुशी की बात है।

ये भी पढ़ें: Ayodhya: मुजफ्फरनगर से भेजा जा रहा 1000 किलो गुड़, प्राण प्रतिष्ठा में होगा उपयोग…

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button