Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश हुआ राममय, अनुराग ठाकुर बोले- ये लाखों लोगों के बलिदान का परिणाम

ram-mandir-anurag thakur on ram mandir inauguration in hindi
Share

Ram Mandir: पूरे देश में आज का दिन ऐतिहासिक रहेगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी दुनिया साक्षी बनीं। सुबह से ही सभी तीर्थस्थलों पर पूजा की जा रही थी। उसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में पूजा की। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटाखे जलाकर दिवाली मनाते दिखे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली नें प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित किया।

Ram Mandir: श्री आवाह देवी मंदिर में अनुराग ठाकुर ने की पूजा

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पूजा की। उन्होंने आवाह देवी मंदिर में माथा टेका और पूजा की। इस दौरान उनका वीडियो भी सामने आया है। 

Ram Mandir:ये लाखों लोगों के बलिदान का परिणाम

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुनिया भर में रामभक्त मौजूद है। दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा भारत में रहता है। इसी कारण भारत में कुछ होता है तो इसका पूरी दुनिया में काफी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ये उन लाखों लोगों के बलिदान और करोड़ों लोगों की आस्था का परिणाम है। उन्ही की बदौलत आज इस राम मंदिर का निर्माण हुआ है। ये हमारी पीढ़ी के लिए सौभाग्य की बात है। 

‘ये एक नए युग की शुरूआत’

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) भी प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दिल्ली में मौजूद रहे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हमारे लिए एक गौरव का क्षण है। ये एक नए युग की शुरूआत है। आज से लोगों के कल्याण का काम होगा। भारत को विश्व में अपना स्थान मिलने जा रहा है।’  

धर्मेंद्र प्रधान ने जलाए पटाखे

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) अयोध्या में रामलला के आगमन का जश्न मनाया। उन्होंने जनता संग पटाखे जला कर दिवाली मनाई। धर्मेंद्र प्रधान ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सभी देशवासियों को बधाई दी।

बता दें कि प्रभु राम की क्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मनाया गया है। विदेशों में भी रामलला के आगमन पर हर्षोउल्लास दिखा। सभी राम भगवान राम के आगमन पर खुशी मनाते दिखे हैं।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir : पीएम मोदी ना होते तो अयोध्या में नहीं बन पाता राम मंदिर : प्रमोद कृष्णम  

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *