Rajasthan Weather : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जयपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। टोंक और धौलपुर में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं, श्रीगंगानगर में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह गई।
फरवरी जैसी ठंडक का अनुभव
मौसम विशेषज्ञ भी मार्च में लगातार बारिश और ओलों के चलते पैदा हुई ठंडक से चौंक गए हैं। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश और ओले गिरने से तापमान फरवरी जैसी ठंडक का अनुभव करा रहा है। गुरुवार को भी राजस्थान में तूफानी बारिश और ओलों के चलते दिन का तापमान 11 डिग्री तक गिर गया था।
मूंग की फसल को खासा नुकसान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में 16.7MM, अलवर में 13.4MM, जैसलमेर में 5.4MM और बीकानेर में 5.6MM बारिश दर्ज की गई। सीकर, अलवर, डीग और कोटपूतली-बहरोड़ के इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। टोंक में ओलों से मूंग की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है।
रातभर हल्की बूंदाबांदी, फिर तेज बारिश
जयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश जारी रही, जो अलसुबह करीब 3 बजे शुरू हुई। सीकर में रातभर हल्की बूंदाबांदी होती रही।
ये भी पढ़ें- पोखरण में भारतीय सेना का नया गेम चेंजर, पिनाका मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









