राजनीति

20 साल के राजनीतिक जीवन में भी राहुल गांधी देश को नहीं समझ पाए : गिरिराज सिंह

Rahul Gandhi Majdur Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मजदूरों के साथ काम करते हुए सामने आए वीडियों ने बीजेपी को कांग्रेस पर वार करने का फिर एक मौका दे दिया है। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि मजदूर भी सोच रहे होंगे कि राहुल गांधी ने आज तक किसी घर की मरम्मत होते नहीं देखी।

आपको बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मजदूरों और कुम्हारों के साथ समय बिताते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह पेंटर्स के साथ दीवार घिसते और गमले उठाते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही दीया बनाते और मिट्टी को गूथते हुए भी दिख रहे हैं।

पिता की मृत्यु हुई थी…

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने “राहुल गांधी मजदूरों को समझ रहे हैं या मजदूर राहुल गांधी को समझ रहे हैं? मजदूर भी यह सोच रहे होंगे कि राहुल गांधी ने आज तक किसी घर की मरम्मत या रंगाई-पुताई होते नहीं देखी? एस उम्र में और 20 साल के सक्रिय सार्वजनिक/राजनीतिक जीवन में भी राहुल गांधी भारत के मजदूरों को नहीं समझ पाए।”

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सवाल उठाए हैं, कहा कि 20 साल के राजनीतिक जीवन में भी वह देश को नहीं समझ पाए हैं। राहुल गांधी ने मजदूरों और कुम्हारों से बात करते हुए उनकी चुनौतियों, परेशानियों और संघर्षों के बारे में पूछा। साथ ही वीडियो में राहुल गांधी यह कहते नजर आए कि 10 जनपथ वाले बंगले से उन्हें खास लगाव नहीं है क्योंकि इस घर में उनके पिता की मृत्यु हुई थी।

यह भी पढ़ें : Jamia Masjid Fire: जामिया मस्जिद में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button