Rahul Gandhi : ‘शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत…’, चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

Share

Rahul Gandhi : जम्मू – कश्मीर और हरियाणा के रिजल्ट आए हैं। जम्मू – कश्मीर में कांग्रेस और एनसी गठबंधन को बहुमत मिला है। इसके साथ ही हरियाणा में बीजेपी को बहुमत मिला है। इन नतीजों पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है. हम हरियाणा के अप्रत्याशित हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं. अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद.

कांग्रेस ने लगाया आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने आरोप लगाया था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि EVM को कई शिकायतें मिली हैं। इसके साथ ही हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित बताया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं, हम यह स्वीकार नहीं कर सकते हैं। बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में बहुमत हासिल किया है, 48 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही कांग्रेस की बात करें तो 37 सीटें मिली हैं।

चुनाव के नतीजे आने के बाद PM मोदी ने JKNC को दी बधाई, हरियाणा की जनता का जताया आभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप