IPLखेल

शराब छोड़कर फिटनेस पर फोकस… IPL 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2026 : क्रिकेट के फैंस के लिए उत्साह बढ़ गया है. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है और फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खिलाड़ी भी अपनी तैयारी में जुटे हैं. यह टूर्नामेंट लगभग दो महीने तक चलेगा और इस दौरान खिलाड़ियों के लिए फॉर्म और फिटनेस बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए एक भारतीय खिलाड़ी ने फिटनेस को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यूट्यूब चैनल पर किया खुलासा

अक्सर चर्चा में रहने वाले स्टार भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने IPL 2026 से पहले शराब छोड़ने का खुलासा किया है. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले चहल ने यह खुलासा पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर किया है. चहल ने बताया कि अब उन्होंने पूरी तरह से शराब पीना छोड़ दिया है और पूरा फोकस फिटनेस पर दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि अब मैं 35 साल का हो गया हूं इसलिए ज्यादा एक्टिव रहना चाहता हूं. एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि आईपीएल में लोग मुझसे सीखें. इसके लिए शरीर की देखभाल जरूरी है

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

चोटिल होने पर भी खेला फाइनल

बातचीत के दौरान चहल ने बताया कि फाइनल में मार्को यानसन की कमी काफी खली. वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका चले गए थे. जिसका असर टीम पर पड़ा. अगर वो टीम में होते तो हम जरूर फाइनल जीतते. आगे उन्होनें बताया कि फाइनल मैच में मै भी फिट नहीं था. इससे निराशा थी और चोट की वजह से मैं अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी नहीं कर पाया.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, रूस ने दिया बड़ा ऑफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button