Putin In India : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा अब अपने सबसे महत्वपूर्ण चरण में है। उनकी इस यात्रा में सम्मान और बड़ी-बड़ी बैठकों का दौर जारी है। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने पुतिन का गले लगाकर स्वागत किया और रात को प्रधानमंत्री आवास पर उनके लिए खास डिनर रखा गया।
सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 21 तोपों की सलामी दी गई और तीनों सेनाओं ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी को रूस आने का न्योता
राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस आने और 2026 में होने वाले समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। भारत और रूस अगले साल भी अपने द्विपक्षीय संवाद को जारी रखेंगे, जो उनके सामरिक व आर्थिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है।
मानवता को करना पड़ा संकट का सामना
पीएम मोदी ने भारत और रूस के बीच दोस्ती को ध्रुव तारे की तरह बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 8 दशकों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे, मानवता को कई तरह की चुनौतियों और संकटों का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी पर्यटकों को 30 दिन का फ्री वीजा देने का ऐलान किया।
यूक्रेन मुद्दे पर शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन
भारत-रूस संबंध भरोसे और सम्मान की नींव पर टिके हैं। दोनों देश 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन मुद्दे पर शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया और कहा कि इस प्रक्रिया में अमेरिका भी शामिल है। पुतिन ने पीएम मोदी के आतिथ्य की सराहना करते हुए कहा, कि आपके घर का भोजन बहुत अच्छा था।
भारत-रूस साझेदारी एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था
रूस ने न्यूक्लियर ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, शिपिंग, रक्षा आधुनिकीकरण और मेक इन इंडिया परियोजनाओं में सहयोग जारी रखने की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत-रूस साझेदारी एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करेगी।
बिना किसी रुकावट होगी तेल सप्लाई
वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को बिना रुकावट के तेल की सप्लाई जारी रखने का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-रूस के बीच किसी लड़ाकू विमान या बड़े रक्षा सौदे का ऐलान नहीं हुआ, जबकि इसकी उम्मीद की जा रही थी।
ये भी पढ़ें- भारत-रूस में हुए 7 समझौते, कामगारों का रूस जाना आसान, बिना रुकावट होगी तेल सप्लाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









