पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे को नेपाल बॉडर से दबोचा गया

Share

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला Sidhu Moosevala की हत्‍या करने वाला मुख्‍य शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह भारत-नेपाल बॉर्डर पर अपने 2 साथियों के साथ पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने इस बारे में जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि, मूसेवाला हत्‍याकांड का मुख्‍य शूटर बंगाल-नेपाल सीमा से हत्‍थे चढ़ा है। आपको बता दें कि उसकी गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में हुई। इतना ही नहीं उस शूटर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस को बहुत बड़ी’ सफलता’ मिली। पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर लिखा- ‘आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मूसेवाला हत्‍याकांड में फरार आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मुख्‍य शूटर है, जिसने 29 मई 2022 के दिन मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं।’

 DGP ने बताया कि दीपक के अलावा उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के टि्वटर अकाउंट पर लिखा गया- ‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अब मूसेवाला हत्‍याकांड के मुख्‍य शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुनहगारों के खिलाफ यह एक बड़ी जीत है।’