Punjab

Punjab News : पंजाब विधानसभा द्वारा विभिन्न हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित

Punjab News : पंजाब विधानसभा ने आज अपने विशेष सत्र के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित कर हाल ही में दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों और नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने पूर्व मंत्री लाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके द्वारा की गई जनसेवा तथा पंजाब के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उनके लंबे राजनीतिक जीवन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना

सदन द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मथुरा-वृंदावन तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा क्षेत्र में माता चिंतपूर्णी और माता ज्वालामुखी के दर्शन के लिए जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ हुए दुखद हादसों में जान गंवाने वालों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

विधानसभा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति जताई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, सदन के सदस्यों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि

सदन ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इसके अतिरिक्त, प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को भी श्रद्धांजलि दी गई और भारतीय संगीत में उनके योगदान को स्मरण किया गया। सदन के सदस्यों ने कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

ये भी पढ़ें- पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और सख्त- स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button