Punjab

पंजाब के मुख्य सूचना कमिश्नर द्वारा हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सूचना कमिश्नर को शुभकामनाएं

Punjab : पंजाब के मुख्य सूचना कमिश्नर (सी. आई. सी.) इन्दर पाल सिंह धन्ना ने आज हरियाणा के नव-नियुक्त मुख्य सूचना कमिश्नर टी. वी. एस. एन. प्रसाद, आई. ए. एस. (सेवामुक्त), पूर्व मुख्य सचिव, हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में उनके निवास स्थान पर मुलाकात की है.

राष्ट्रीय पक्षी की एक सुंदर चित्र-कला भेंट

सी. आई. सी. इन्दर पाल सिंह धन्ना, जिनके साथ राज्य सूचना कमिश्नर सन्दीप सिंह धालीवाल, वरिन्दरजीत सिंह बिलिंग, हरप्रीत सिंह संधू, डा. भुपिन्दर सिंह बाठ और पूजा गुप्ता मौजूद थे, ने हरियाणा के अपने समकक्ष को शुभकामनाओं के प्रतीक के तौर पर भारत के राष्ट्रीय पक्षी की एक सुंदर चित्र-कला भेंट की. बताने योग्य है कि यह चित्र-कला हरप्रीत संधू द्वारा बनाई गई है.पंजाब और हरियाणा के मुख्य सूचना कमिशनरों ने सेवा प्रदान करने की प्रक्रिया में सुधार लाने और आरटीआइ मामलों में लम्बित मामलों की दर को घटाने के लिए शिक्षा और अन्य ज़रूरी अभ्यासों के आदान-प्रदान की महत्ता पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें : प्रभबीर सिंह बराड़ ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की उपस्थिति में पनसप के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button