Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

मेरे भाई में साहस, वीरता और सच्चाई, वो किसी से नहीं डरते- प्रियंका गांधी

Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वे हमेशा सत्य की लड़ाई लड़ते रहे हैं. वे किसी से नहीं डरते.

प्रियंका गांधीने कहा, मेरा भाई हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चला है। इनको पीछे हटाने के लिए BJP ने संसद से निकाला, घर से निकाला, डराया, धमकाया। लेकिन फिर भी ये पीछे नहीं हटे क्योंकि इनमें साहस, वीरता और सच्चाई है। बचपन से राहुल गांधी जी को अन्याय बर्दाश्त नहीं था।

उन्होंने कहा, भैया ने जीवन भर न्याय की लड़ाई लड़ी है। इनके जैसा निडर, साहसी और दरियादिल इंसान पूरे देश में नहीं मिलेगा। राजनीति और जीवन में जो भी सच बोलता है, उस व्यक्ति का समाज में अलग महत्त्व होता है। भैया सत्य की राह पर चल रहे हैं और रायबरेली की जनता के लिए काम करेंगे और आपकी लड़ाई लड़ेंगे।

प्रियंका बोलीं, राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर पैदल चलने वाले एकमात्र नेता हैं। फिर इन्होंने मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा की। इन यात्राओं का मकसद देश को संदेश देना था कि हम सभी एक हैं। देश का विकास तभी होगा, जब देश की एकता बनी रहेगी।

वहीं CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी  ने सोशल साइट के जरिए भारत की महिलाओं को एक संदेश दिया. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है। कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए देंगे।

उन्होंने कहा, कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा. हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है। इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।

यह भी पढ़ें: कौन खरीद रहा है PM मोदी के लिए लाखों के सूट-बूट- राहुल गांधी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button