
Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में ‘न्याय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है… वह जो कुछ भी कहते हैं वह सिर्फ चुनाव के लिए है। उनका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के लिए अकेले लड़ रहे हैं। आपके पास शक्ति और सभी संसाधन हैं… दुनिया के सारे नेता आपके साथ हैं। तुम अकेले कैसे रह सकते हो? वह चुनाव के दौरान आते हैं और रोने लगते हैं और कहते हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें इंदिरा गांधी से दृढ़ संकल्प और बहादुरी सीखनी चाहिए लेकिन, आप उनसे सीख नहीं सकते क्योंकि आप इतनी महान महिला को देशद्रोही कहते हैं।”
Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा देश के कई महापुरुषों से जुड़ी इस पावन धरती को मैं नमन करती हूं। आपने इस धरती को अपनी श्रद्धा और मेहनत से सींचा है। मेरी दादी इंदिरा गांधी जी हमेशा चुनाव का प्रचार यहीं से शुरू करती थीं। इंदिरा जी का आदिवासी समाज से काफी गहरा रिश्ता था। वह कहती थीं कि आपकी संस्कृति, दुनिया की सबसे अच्छी और मजबूत संस्कृति है। इंदिरा जी ने आपको जल-जंगल-जमीन पर अधिकार दिया। संविधान को मजबूत रखा और हमेशा आपके अधिकारों के लिए लड़ीं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मेरे भाई राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किमी की पैदल यात्रा की। ये यात्रा आपकी समस्याओं और जरूरतों को सुनने और समझने के लिए थी, आपके पास आने के लिए थी। हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा नेता होगा, जो आपकी समस्याओं को समझने के लिए, आपसे मिलने के लिए इतना पैदल चला हो।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मणिपुर में एक महिला के साथ बहुत अत्याचार हुआ, उसे निर्वस्त्र करके घुमाया गया, कई लोगों की मौत हो गई, घर जलाया गया। मध्य प्रदेश में BJP के नेता ने एक आदिवासी युवा पर पेशाब कर उसका वीडियो बनाया और पूरे हिंदुस्तान में दिखाया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे। ये BJP की सच्चाई है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपए खर्च कर एक नया संसद भवन बनाते हैं और उसका उद्धाटन खुद करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति जी को उद्धाटन के लिए नहीं बुलाते हैं, उन्हें पूरा सम्मान नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ें: बलांगीर में बोले पीएम मोदी… कांग्रेस और बीजेडी ने ओडिशा के गरीबों के लिए कुछ नहीं किया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप