Manipur Violence: मणिपुर घटना पर Priyanka Chopra ने की अपील, बोली – सामूहिक शर्म, पूरा देश इसके खिलाफ करे आवाज बुलंद..

मणिपुर घटना पर Priyanka Chopra का फूटा गुस्सा
Priyanka Chopra On Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर पूरा देश आक्रोश में है। इस घटना की तमाम सेलेब्स कड़ी निन्दा कर रहे हैं। वहीं अब इस घटना पर बॉलीवुड की देसी गर्ल (प्रियंका चोपड़ा) रिएक्शन आया है।
मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराने का वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ था। इस खौफनाक घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हैवानियत भरी घटना को देखकर लोग गुस्से में आग बबूला होकर सोशल मीडिया पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार, रेणुका शहाणे, रिचा चड्ढा, आशुतोष राणा, अनुपम खेर, जया बच्चन का गुस्सा भी इस दिल दहला देने वाली घटना पर गुस्सा फूटा है। वहीं अब इस घटना पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंक चोपडा ने अपना रिएक्शन दिया है।
मणिपुर घटना पर आगबबूला हुई प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो ट्राइब्ल महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की भयावह घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इसे सामूहिक शर्म बताया है और पूरे देश से इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील भी की है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी परो पोस्ट में लिखा, “यहां एक वीडियो वायरल हो रहा है..जघन्य अपराध होने के 77 दिन बाद..कार्रवाई किए जाने से पहले तर्क? कोई फर्क नहीं पड़ता – क्या और क्यों, स्थितिजन्य या परिस्थितिजन्य,हम महिलाओं को किसी भी मामले में खेल का मोहरा बनने नहीं दे सकते।“
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “ये एक सामूहिक शर्म की बात है और मणिपुर की महिलाओं के लिए न्याय होना चाहिए। कहा, सामूहिक शर्म और गुस्से को अब केवल एक चीज के लिए यूनिफाइड आवाज में उठाने की जरुरत है – तुरंत न्याय।“

ये भी पढ़ें: Sunny Leone ने बताई अपने नाम के पीछे की स्टोरी, बोलीं – मेरी मां करती थी नफरत…