Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी दिवाली पर अयोध्या में रहेंगे मौजूद, पूजा के लिए 8 बेदी से आएंगे वैदिक ब्राह्मण

आज सनातनियों का बहुत ही शुभ त्योहार है यानी छोटी दिवाली है।मिली जानकारी के हिसाब से इस अवसर पर PM Modi अयोध्या में रहेंगे। शाम को 6:25 पर 5100 बत्ती की विशेष आरती से पीएम मां सरयू की भव्य तरीके से आरती उतारेंगे। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वहां मौजूद रहेंगे। सरयू के तट से भगवान राम के जन्म स्थान तक पूरी अयोध्या रौशनी से जगमग कर रही है। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर खास तैयारी चल रही है। पूजा के लिए 8 बेदी से वैदिक ब्राह्मण आयेंगे। पीएम मोदी करीब ढाई घंटा अयोध्या में रहेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

जानिए दौरे का शेड्यूल

प्रधानमंत्री आज शाम 4:55 बजे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 5:05 पर राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे। 5:40 बजे राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:25 पर माम सरयू की आरती करेंगे और इसके बाद शाम 6:40 पर राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे। फिर शाम 7:25 बजे नया घाट सही पर ग्रीन डिजिटल फायर वर्क का निरीक्षण करेंगे। दीपोत्सव में कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। 

Related Articles

Back to top button