Katihar Road Accident : बिहार के कटिहार जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.
इस घटना पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं बेहद पीड़ादायक होती हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक प्रकट किया है. पीएम ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ सरकार की पूरी सहानुभूति है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है.
सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में करीब 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. पिकअप वाहन पर सवार सभी लोग पूर्णिया जिले के धमदाहा इलाके के रहने वाले थे, जो मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे.
ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार को मिली बड़ी सफलता, पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









