‘दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय…’ सोनिया गांधी के बयान पर बोले केसी त्यागी

President Droupadi Murmu Speech : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। इसी अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने टिप्पणी की। इसके बाद एनडीए लगातार हमलावर है। जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्र की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं और उनको लेकर जो असंसदीय टिप्पणी सोनिया गांधी जी ने की है।
कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने कहा, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी द्वारा दिया गया बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। वह राष्ट्र की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं और उनको लेकर जो असंसदीय टिप्पणी सोनिया गांधी जी ने की है। हम उसकी निंदा करते हैं। सोनिया गांधी जी को अपने वक्तव्य को वापस लेना चाहिए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफ़ी मांगनी चाहिए।
राष्ट्रपति अभिभाषण को लेकर सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। बेचारी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा है।
यह भी पढ़ें : सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, शरीफुल ही निकला सैफ का हमलावर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप