Jharkhand Politics: मुश्किल में चंपई सरकार, कैबिनेट विस्तार के बाद 12 विधायक नाराज, जानें क्या है पूरा मामला

jharkhand-cabinet-expansion-cm-champai-soren-reached-delhi-to-convince-congresss-angry-mla-meet-mallikarjun-kharge-news-in-hindi
Jharkhand Politics: झारखंड की राजनीति में अभी गुथमगुथी जारी है। बता दें, कि कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार मुश्किल में आ गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद नहीं मिलने से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं। जिनमें से नाराज 8 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। आइए जानते पूरा मामला क्या है?
एक अनार सौ बीमार वाली हालत हो गई है: बिरंची नारायण
हालांकि विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार में कांग्रेस के सभी 12 विधायक मंत्री बनना चाहते हैं। औरह भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे हैं। ये सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। क्योंकि यहां एक अनार सौ बीमार वाली कहावत सिद्ध होती नजर आ रही है। सभी प्रदेश को लूटना चाहते हैं।
नाराज 12 विधायकों में से 8 पहुंचे दिल्ली
दरअसल, झारखंड में कांग्रेस के चार विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में शामिल करने से नाराज पार्टी के 12 में से 8 विधायक शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। वहीं कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा, “हम दिल्ली पहुंच गए हैं। बाकी रविवार पहुंचेंगे। हम कांग्रेस नेतृत्व से चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/horoscope/aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-18-february-2024-news-in-hindi/#google_vignette
भ्रम की स्थिति नहीं, सभी एकजुट: बसंत सोरेन
गौरतलब है कि आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को फिर से मंत्री पद देने के कांग्रेस के फैसले से नाखुश विधायक पहले रांची के एक होटल में एकत्र हुए। बता दें, कि उन्हें मनाने के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे और शुक्रवार को मंत्री बनाए गए बसंत सोरेन पहुंचे। विधायकों से मुलाकात के बाद बसंत सोरेन ने कहा, “भ्रम की कोई स्थिति नहीं है। हम सभी एकजुट हैं।”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर