Advertisement

UP में आज प्रवेश करेगी Bharat Jodo Naya Yatra, स्वामी प्रसाद और पल्लवी पटेल होंगे शामिल!

Share
Advertisement

Bharat Jodo Naya Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। चंदौली के नौबतपुर से पदयात्रा करते हुए यात्रा पड़ाव बाजार में रात्रि विश्राम करेगी। राहुल गांधी डिमरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके लिए अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पास मिलिट्री ग्राउंड में टेंट लगाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित तमाम नेता वाराणसी में देर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे।

Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। यहां से रायबरेली होते हुए 20 को लखनऊ आएगी। 21 फरवरी को लखनऊ से होते हुए उन्नाव और कानपुर के रास्ते 22 को झांसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों से राहुल गांधी संवाद करेंगे, कई स्थानों पर जनसभाएं भी होंगी।

Bharat Jodo Naya Yatra: यात्रा में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद और पल्लवी पटेल

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कई सपा नेता भी शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल ने भी यात्रा में शामिल होने की बात कही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों के बीच न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि कहां शामिल होंगे, अभी यह स्पष्ट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:-Delhi Fire: दिल्ली में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत, 4 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें