PM Modi on Opposition: पीएम का विपक्ष पर निशाना, बोले- कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की जननी

PM Modi slams Opposition congress
Share

PM Modi on Opposition: दिल्ली में हुए भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया। इसके साथ ही पीएम ने विपक्ष को भी जमकर घेरा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए क्या कहा आइए जानते हैं।

PM Modi on Opposition: ‘विपक्ष के नेता भी लगा रहे NDA सरकार 400 पार’

पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है। पीएम मोदी ने जीत के लिए नेताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा।

‘भाजपा राष्ट्रनीति के लिए निकली है’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि हम राजनीति नही, बल्कि राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। पीएम ने कहा कि हम छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जैसे छत्रपति शिवाजी ने अपना मिशन जारी रखा वैसे ही हम भी अपना मिशन जारी रखेंगे।

‘झूठे वादे करने में विपक्ष का जवाब नहीं’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “विपक्षी दल भले ही योजनाओं को पूरा करना ना जानते हो लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं रहा है। हमारा वादा है विकसित भारत का। इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते, सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने इसका सपना देखा है। हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है और यह मोदी की गारंटी है।”

‘कांग्रेस से देश को बचाना है’

पीएम मोदी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस से देश को, देश के हर नागरिकों को, हमारे युवाओं के भविष्य को बचाना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की जननी है। आज भी ये लोग अस्थिरता पैदा करने के लिए नई-नई साजिशें कर रहे हैं। कांग्रेस के पास विकास का एजेंडा नहीं है। वे देश को भाषा, क्षेत्र के आधार पर बांटने में लगे हैं’

ये भी पढ़ें- BJP National Covention: राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले PM मोदी, ‘अगले 100 दिन जोश के साथ काम करने का समय’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *