बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

PM Modi Guyana Visit : PM मोदी ने गुयाना में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा – ‘हमारी समानताएं…’

PM Modi Guyana Visit : पीएम मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी समानताएं हमारी मित्रता को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। तीन चीजें, विशेष रूप से भारत और गुयाना को गहराई से जोड़ती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की यात्रा स्केल, स्पीड और सस्टेनेबिलिटी की रही है। केवल 10 वर्षों में भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारे युवाओं ने हमें दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और गुयाना दोनों को अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है। हमारे देश दिखा रहे हैं कि सांस्कृतिक विविधता हमारी ताकत है। हमारी समानताएं हमारी मित्रता को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। तीन चीजें, विशेष रूप से भारत और गुयाना को गहराई से जोड़ती हैं-संस्कृति, भोजन और क्रिकेट… मेरे आगमन के बाद से मुझे जो प्यार और स्नेह मिला है, उससे मैं बहुत अभिभूत हूं।

महाकुंभ 2025 में आने का दिया न्योता

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अली और उनकी दादी के साथ, हमने एक पेड़ भी लगाया। यह हमारी पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ का एक हिस्सा है। अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, मैं आप सभी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। आप अयोध्या में राम मंदिर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : चिकन साफ करती और बर्तन धोती नजर आईं छात्राएं, कहा “जूठे बर्तन में बचा हुआ दूध भी…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button