PM in Jharkhand: ‘जेलों तक जाए भारत माता की जय की आवाज’, बिना नाम लिए हेमंत सोरेन पर PM ने कसा तंज

PM modi attacks ex cm hemant soren in Jharkhand
Share

PM in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (1 मार्च) को झारखंड के धनबाद पहुंचे थे। पीएम ने यहां से लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। पीएम मोदी को देखने और उनके संबोधन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचे। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और इसके साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेल में बंद हेमंत सोरेन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

PM in Jharkhand: JMM मतलब ‘जमकर के खाओ’-PM

PM मोदी ने कांग्रेस और JMM पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए ये जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो। लेकिन जब से यहां JMM और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टीकरण वाली सरकार बनी है तब से स्थितियां बहुत बिगड़ी हैं। JMM मतलब हो गया है, ‘जमकर के खाओ’।

बिना नाम लिए धीरज साहु पर कसा तंज

पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि यहां JMM और कांग्रेस के नेताओं का एक ही काम रह गया है, अपनी तिजोरियां भरने का। पीएम ने कहा कि ‘इन लोगों ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपको लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर, अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं।’ पीएम ने बिना नाम लिए धीरज साहु का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकलती हैं।

हेमंत सोरेन की ओर इशारा करते हुए ये बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मोदी को आशीर्वाद देने के लिए तप रहे हैं, यह सौभाग्य है। जो यहां नहीं आएं हैं, उन तक भी मेरा प्रणाम पहुंचाएं। भारत माता की जय। जोर से बोलिए, जेलों तक भी आवाज जानी चाहिए, भारत माता की जय! 

ये भी पढ़ें- Jharkhand दौरे पर PM Modi, कहा- देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप