Pentagon report : पेंटागन ने चीन की मिलिट्री को लेकर रिपोर्ट की प्रकाशित, किए कई दावे

Pentagon report : चीन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। जब तक चीन की सरकार इजाजत नहीं देती है, तब तक कुछ भी छपता नहीं है। ऐसे में अमेरिका ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में चीन की सेना को लेकर कई दावे किए गए हैं। पेंटागन ने सालाना रिपोर्ट छापी है। इस रिपोर्ट में चीन के सैन्य अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बारे में बात की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसकी वजह भष्टाचार है।
जानकारी के लिए बता दें कि पेंटागन ने चीन की मिलिट्री पर अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में कई जानकारियां दी गई हैं, जिसने चौंका दिया है। बीजिंग की सैन्य व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की बात कही गई है। हालांकि चीन लोकतांत्रिक देश नहीं है। वहां पर कई पाबंदियां हैं। मीडिया स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकता है।
2027 के सैन्य आधुनिकीकरण
आपको बता दें कि पेंटागन ने कई दावे किए हैं। हाल की बात करें तो चीन ने अपने सैन्य अधिकारी को निलंबित किया था। चीन की सेना ने 2027 के सैन्य आधुनिकीकरण को लक्ष्य बनाया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के इस लक्ष्य को भष्टाचार प्रभावित कर सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल से ही चीन की सेना में भष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चल रहा है। 2023 में चीन के 15 बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
दरअसल, भष्टाचार को मुख्य वजह माना गया। चीन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका इस तरह के रिपोर्ट प्रकाशित करता है, क्योंकि वह सैन्य क्षेत्र में ताकतवर बना रहे।
यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 आतंकियों सहित हिजबुल कमांडर ढेर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप