राष्ट्रीय

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। आज वह 95 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें बधाई देने के लिए आवास पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने काफी उत्साह के साथ लाल कृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने आडवाणी को गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आपस में बैठकर बातचीत भी की।

बता दें लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में NDA ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणी को ट्विट कर शुभकामनाएं दी उन्होंने लिखा कि आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने अपने सतत परिश्रम से एक ओर देशभर में संगठन को मजबूत किया तो वहीं दूसरी ओर सरकार में रहते हुए देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button