उत्तर कोरिया की नौसेना परमाणु हमला करने में हुई सक्षम, किम जोंग की ये न्यूक्लियर सबमरीन लेगी अमेरिका से टक्कर

उत्तर कोरिया की नौसेना परमाणु हमला करने में हुई सक्षम, किम जोंग की ये न्यूक्लियर सबमरीन लेगी अमेरिका से टक्कर
उत्तर कोरिया ने न्यूक्लियर सबमरीन विकसित करने का दावा करके दक्षिण कोरिया और जापान समेत अमेरिका के भी होश उड़ा दिए हैं। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने कथित परमाणु हमला करने वाली पनडुब्बी का निर्माण कर लिया है, जिसपर वह वर्षों से काम कर रहा था। इस कदम को उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन ने परमाणु-संपन्न नौसेना बनाने के अपने प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण बताया है, जिसे वह अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों का मुकाबला करने के लिए विकसित करने का दावा करते हैं।
किम जोंग की इस सफलता ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को हैरान कर दिया है। उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिमक और इंटरबैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के बाद अब न्यूक्लियर सबमरीन बनाने में भी सफलता पाई है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ‘हीरो किम कुन ओके’ नामक पनडुब्बी को पानी के भीतर से सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए बनाया गया है। पनडुब्बी को लेकर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कितने मिसाइलों को ले जाने और दागने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें: G20 समिट के लिए भारत पहुंच रहे दुनिया के दिग्गज नेता, इन देशों के राष्ट्रपति नहीं होंगे शामिल