Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. छोटे बेटिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली एरिया कमांडर रूपी को मार गिराया गया. इस कार्रवाई के बाद मौके से उसका शव और एक हथियार बरामद किया गया है.
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. इस अभियान के दौरान जंगल में अचानक मुठभेड़ हो गई, जिसमें नक्सली कमांडर रूपी ढेर हो गया.
मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य नक्सली सदस्य आसपास छिपे न हों. इस बीच, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से नक्सली का शव और हथियार सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिए हैं. इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.
सुरक्षा बलों का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे. सुरक्षा बलों द्वारा राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.
ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









