Advertisement

मुलायम सिंह यादव की पाकिस्तानी पत्नी…जुदाई और जेल

Share
Advertisement

किसी ने सही कहा है इश्क सरहदें नहीं देखता और इस बात को एक युवती ने साबित कर दिया है। ये किस्सा है एक पाकिस्तानी लड़की का, जिसे ऑनलाइन लूडो खेलते वक्त एक हिन्दुस्तानी लड़के से इश्क हो गया। इकरा जीवानी, पाकिस्तान (Pakistan) की 19 साल की लड़की है और उसे ऑनलाइन लूडो खेलते वक्त हिन्दुस्तानी लड़के मुलायम सिंह यादव से इश्क हो गया। इकरा जीवानी ने अपने इश्क तक पहुंचने के लिए जो कुछ किया उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Advertisement

तीन देशों को पार करके पहुंची हिन्दुस्तान

बातचीत होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इकरा के दिल में मुलायम के लिए इश्क इस हद तक बढ़ गया कि वह तीन देशों की सीमा को पार करते हुए हिन्दुस्तान पहुंची। इकरा ने हिन्दुस्तान पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। उसने पैसे कम पड़ने पर अपनी ज्वैलरी बेच दी और अपने दोस्तों से पैसे उधार ले लिए। इकरा एयर टिकटें खरीदकर सबसे पहले कराची से दुबई पहुंची और वहां से नेपाल के राजधानी काठमांडू आई। इसके बाद वह हिन्दुस्तान की सीमा में दाखिल हो गई और मुलायम सिंह यादव के पास बैंगलुरू चली गई। इसके बाद दोनों बैंगलुरू में साथ रहने लगे।

पड़ोसियों को हुआ शक, सच आया सामने

इकरा मुलायम के साथ रवा नाम की एक हिंदू महिला के रूप में रहती थी। इकरा और मुलायम बैंगलुरू के जिस इलाके में रहते थे, वहां के स्थानिय लोगों ने इकरा को नमाज अदा करते हुए देख लिया। शक होने पर पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ के बाद सच सामने आने पर पुलिस ने इकरा को वाघा बार्डर से पाकिस्तान को सौंप दिया। इधर भारत में मुलायम सिंह यादव को जेल भेज दिया गया। इस कारण से दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए।

भारतीय शख्स ने दिया धोखा

प्यार की इस कहानी की शुरूआत सितंबर 2022 को हुई। इकरा घर से कॉलेज के लिए निकली थी और अचानक लापता हो गई। जब उसके घरवालों को इस बात की जानकारी मिली तो वह भी हैरान हो गए। वो दरअसल इसलिए क्योंकि, इकरा के घर के सदस्य बताते हैं कि वह शुरू से ही एक शर्मिली लड़की रही है। उनके मन में यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि इकरा कराची से दुबई और वहां से काठमांडू होते हुए हिन्दुस्तान कैसे पहुंच गई। उसके घर के सदस्यों का कहना है कि इकरा को इस बात बहुत पछतावा है।

आपको बता दें कि तीन देशों की सीमाओं को पार करने के बावजूद मुलायम सिंह यादव ने इकरा से अपनी असली पहचान भी छिपाए रखी। मुलायम ने अपनी पहचान समीर अंसारी नाम के एक मुस्लिम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में बताई थी। इकरा के चाचा अफजल बताते हैं कि इकरा को अपनी गलती का पछतावा है और वह बार-बार इसके लिए माफी मांगती है। उन्होंने कहा कि भारतीय शख्स ने उनकी भतीजी को धोखा दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘गुरुजी ने बोल दिया…’ नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वीडियो किया ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *