कारगिल दिवस पर नेताओं ने देश के शहीदों को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम

आज देश के लिए बड़ा ही गौरवांनवित करने वाला दिन है आपको बता दें कि भारत देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। ये दिन जुलाई 1999 में कारगिल में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए अपने जान की कुर्बानी देने वाले शहीद भारतीय सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने वाला दिन है। इसी कड़ी में देश के बड़े-बड़े दिग्गजों ने आज अपने अपने ट्वीटर हैंडिल से वीर सैनिकों को नमन किया है।
यह भी पढ़ें: विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने भाजपा पर फोन टैपिंग का लगाया गंभीर आरोप
कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 26, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सपूतों को किया नमन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया है। सबसे बड़ी बात ये रही कि देश का सर्वोच्च पद संभालने के बाद मुर्मू की तरफ से उनकी जिंदगी का ये पहला ट्वीट था। उन्होंने लिखा है कि पूरा देश शहीदों और उनके परिवार का हमेशा ऋणी रहेगा। साल 1999 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने भारतीय वीर सैनिकों के सामने घुटने टेक दिए थे। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया कि ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!’
कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद! pic.twitter.com/wIHyTrNPMU
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2022
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल दिवस पर ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीदों को याद करते हुए नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन।
यह भी पढ़ें: Elon Musk का गूगल के सह-संस्थापक की पत्नी से ‘अफेयर’ की उड़ी खबरें, मस्क ने आरोपों को बताया बकवास
रिपोर्ट: निशांत