गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गृह मंत्रालय ने घोषित किया आतंकी, मूसेवाला हत्याकांड में है मुख्य आरोपी

New Delhi : सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है, जो भारत विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
मूसेवाला की हत्या की ली थी जिम्मेदारी
कनाडा स्थित आतंकवादी ने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। मूसेवाला की मई 2022 में पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में, पुलिस ने बरार को हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड बताया। गृह मंत्रालय ने कहा कि गोल्डी बरार सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से उच्च श्रेणी के हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने और हत्याओं को अंजाम देने के लिए शार्प शूटरों को आपूर्ति करने में शामिल था।
आतंकवादी घोषित किया गया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि गोल्डी बरार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है जो भारत विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। कनाडा स्थित आतंकवादी ने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी।
यह भी पढ़ें – Japan: भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, भारत ने आपात हेल्पलाइन नंबर जारी किया