Advertisement

शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का Alert

Share
Advertisement

बुधवार सुबह देश के 17 राज्यों में कोहरे के साथ हुआ। दिल्ली में पारा चार डिग्री Celsius था। यहां हवाई और रेल यातायात दोनों प्रभावित हैं। Delhi Airport पर 120 फ्लाइट्स प्रभावित हुए हैं। इनमें स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।

Advertisement

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 18 जनवरी तक घने कोहरा और तेज शीतलहर रहेगी। रेड अलर्ट जारी है।

यूपी-बिहार में भी 18 जनवरी तक शीतलहर और कोहरे की चेतावनी दी गई है।17 जनवरी को मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरा रहने का अनुमान है। आज नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कोहरे के साथ-साथ सिक्किम, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ में बढ़ी हुई ठंड के कारण निजी और सरकारी स्कूलों को 8वीं से 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

बिहार के पटना में दिन जम्मू और शिमला से भी ठंडा है। पटना में दिन का सबसे अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि जम्मू में 16.1 डिग्री सेल्सियस था।

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया। मंगलवार को ग्वालियर में सबसे अधिक तापमान 15.2 डिग्री रहा, खजुराहो में 15 डिग्री और नौगांव में 16 डिग्री था। 20 जनवरी के बाद भी रातें ठंडी रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Odisha: जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का आज होगा उद्घाटन, 943 करोड़ रुपए में हुआ तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *