Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Digvijay Singh questions EVM: विपक्ष ने EVM पर फिर उठाए सवाल, दिग्विजय सिंह ने कहा- चिप वाली…

Digvijay Singh questions EVM: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की। वहीं तेलंगाना ने हार का भी सामना किया। विपक्ष की इस चुनाव में करारी हार हुई है। जिसके बाद से विपक्ष के सभी दलों ने इशारों ही इशारों में EVM हैक होने की बात कही है। जिसके बाद से EVM फिर से चर्चा में है।

EVM हैक होने का शक

कांग्रेस के सीनियर  नेता  दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस तो मध्य प्रदेश में पेपर में 199 विधानसभाओं में आगे रही हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि चिप वाली किसी भी इल्क्ट्रोनिक मशीन को हैक किया जा सकता है। आगे उन्होंने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से  लोकतंत्र को बचाने की अपील भी की।

EVM को लेकर विपक्षी दलों के बयान

बता दें कि कांग्रेस के साथ उसके सहयोगी दल सपा और उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने EVM को लेकर इशारों में ही सवाल उठे हैं। उन्हेंने कहा, हम हारे और जीते हुए विधायकों से बात कर रहे हैं। नतीजों का हम विश्र्लेषण कर रहे हैं।
  • समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए दिए हैं। हालांकि उनके नेता अखिलेश यादवका कहना है कि कांग्रेस की इस हार की वजह यह है कि वह सबको साथ लेकर नहीं चली।
  • वहीं संजय राउत ने कहा कि यदि जनादेश किसी पार्टी  के खिलाफ जाता है तो उसे स्वीकार करना होगा। मध्य प्रदेश के नतीजे तो झटका देने वाले हैं।क्योंकि 4 में से तीन राज्यों में आ नतीजों को ईवीएम मैनडेट माना जाना चाहिए। जो भी हुआ है वो सब EVM के वजह से हुआ है। एक बार बैलेट पेपर पर चुनाव करा के देख ले नतीजें साफ हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button