UP News : आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से मुस्लिम महिला उजमा खान ने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है, उन्होंने अपनी शादी की मन्नत पूरी होने पर गंगाजल लेकर गंगा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है. यह यात्रा 14 फरवरी से शुरू हुई थी.
अपनी शादी के लिए मन्नत मांगी थी
उजमा खान ने बताया कि वह बीते चार साल से एक रिश्ते में हैं और उन्होंने अपनी शादी के लिए मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरी होने पर अब वह अपने प्रेमी लोकेंद्र सिंह से शादी करेंगी. उजमा खान की दो बेटियां भी हैं. वह मूल रूप से रघुपुर की रहने वाली हैं और उनका प्रेमी लोकेंद्र सिंह भी रघुपुर के ही रहने वाले हैं.
सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता साथ
बता दें कि यह कांवड़ यात्रा चोला थाना क्षेत्र के ग्राम नैथला हसनपुर से होकर गुजरेगी. उजमा खान अनूपशहर से गंगाजल लेकर भोला भाईपुर गांव में स्थित गंगा महादेव मंदिर तक जाएंगी. फिर वह जलाभिषेक करेंगी.
उजमा खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी उनके साथ चल रहे हैं. इसके अलावा, हिंदू रक्षा दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी अनूपशहर से भोला भाईपुर तक इस यात्रा में उनका साथ दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- नोएडा वासियों को PM Modi का तोहफा, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








