
MP News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की रोकथाम के लिए गई वन विभाग की टीम पर बुधवार सुबह रेत माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार
पुलिस के अनुसार, वन विभाग की छह सदस्यीय टीम अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने गई थी। आरोपी ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास किया। हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की, तभी विनोद कोरी ने उन्हें कुचल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
CCTV में कैद हुई आरोपी की तस्वीर
पास के पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें रिकॉर्ड हुई हैं। घटना स्थल पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव मुरैना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और रेत माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों से अपील
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध रेत परिवहन के किसी भी प्रयास की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें। वन विभाग और पुलिस टीम मिलकर आरोपी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर जताई नाराजगी, बैठक से भगाने का लगाया आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









