
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार की सुबह 8.16 बजे आखिरी सांस ली है। इसी के साथ एक लंबे राजनीति युग का अंत भी हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें नेताजी को उन्हें 1 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था। वहीं मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें उनकी स्वास्थ्य में बीते कुछ दिनों से कोई सुधार नहीं हो रहा था और जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली।
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता और नेताजी के निधन की सूचना लोगों के साथ साझा की। वहीं अखिलेश यादव ने भावुक होकर लिखा, “ मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे…”