MP: सांसद प्रज्ञा सिंह ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना, बोलीं- ‘अगर नैतिकता बची है तो…’

Share

MP: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है जिसे लेकर अब पक्ष और विपक्ष में तीखी बयानबाजी जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा द्वारा दंगे फैलाने की साजिश के बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा के नामी नेता उन पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। सांसद प्रज्ञा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह में अगर जरा सी नैतिकता है तो मुंह नहीं दिखाएं।

कांग्रेस तो निर्बल पार्टी है। इसके लोग अधर्म पर चलने लगे हैं। अभी तो उनके मुंह से भी वही निकल रहा है, जो उनके मन में था। भगवा को आतंकवाद कहने वाले लोग क्या हिंदू की सहिष्णुता पर प्रश्न चिन्ह खड़े नहीं कर रहे। हिंदुत्व को आतंकवाद कहने वाले व्यक्ति क्या बोलेंगे। जनता ने उनको जवाब दिया है। उनमें जरा सी भी नैतिकता बची होगी तो वो अब मुंह नहीं दिखा सकते।

मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित- प्रज्ञा सिंह

भोपाल सांसद प्रज्ञा ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित है और रहेगा और यह बात जनता को भी अच्छी तरीके से पता है। डरना भाजपा को नहीं आता है। जिन्होंने कुकर्म किए हैं, एवं भ्रष्टाचार किया है, अनाचार किया है, वे लोग डरते हैं। भाजपा अपने सिद्धांतों पर खड़ी हुई है, निडर है और देश के विकास के लिए खड़ी है।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। इसमें कमलनाथ क्या बोलेंगे जो हिंदू का विरोध कर रहा है और श्री राम के अस्तित्व को नकार रहा है। जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं, वो लोग हिंदू पर बोलेंगे? जिन लोगों को हिंदू की परिभाषा मालूम नहीं है वो क्या बोलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज चुनाव को लेकर प्रदेश कार्य समिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:MadhyaPradesh: भोपाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, मांगा 53 सालों का हिसाब

अन्य खबरें