मौनी रॉय का दुबई वेकेशन, फ्लोरल ड्रेस में मौनी को देख फैंस के उड़े होश

मौनी का दुबई वेकेशन
Share

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को पति सूरज नांबियार के साथ एंजॉय कर रही हैं। मौनी रॉय अपने किलर डांस मूव्स, बोल्ड पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया पर में अपनी कुछ तूफानी फोटो शेयर करती रहती हैं। इस समय मौनी अपने पति सूरज नांबियार के साथ दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

इस साल जनवरी में सूरज नांबियार के साथ शादी के बाद से, अभिनेत्री कुछ अलग अंदाज में फोटो क्लिक करती नजर आती है। जिसको देखकर सोशल मीडिया में धमाल मच जाता है।

मौनी ने अपने पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मौनी बेदह खूबसूरत और हॉट लग रही हैं।

हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। मौनी रॉय दुबई में समंदर के किनारे अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है। मौनी फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट ड्रेस पहने हुए हैं। मौनी ने अपने सुपर टोंड फिजिक को बिना मेकअप के फ्लॉन्ट किया। तस्वीरों में मौनी को पति सूरज नांबियार के साथ दुबई में वेकेशन एन्जॉय करते देखा जा सकता है।

फोटो को शेयर करते हुए, मौनी ने कैप्शन में लिखा, “कल हम थोड़ी देर चले, कुछ फूल उठाए, बहुत खाया, थोड़ा पढ़ा, खाली नीले आसमान को घूरते हुए समुद्र तट पर लेट गए और फिर कुछ और चले ..

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी से मौनी को अपने प्यार का इजहार कर दिया। बता दें मौनी ने 27 जनवरी 2022 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी।

मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। मौनी रॉय टीवी जगत में एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वह ‘कस्तूरी’, ‘देवों के देव … महादेव’ और ‘नागिन’ जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने नच बलिए 6, झलक दिखला जा 7 और जरा नचके दिखा जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है। मौनी दुबई वेकेशन के बाद फिर से बैक टू वर्क लौटेंगी।