Punjabराज्य

शहीद सैनिकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए मोहिंदर भगत ने बुलाई विशेष बैठक

Punjab News : पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 1962, 1965 और 1971 की जंगों में शहीद हुए सैनिकों के उन परिवारों को मुआवजा राशि जारी करने संबंधी, जो अभी तक इससे वंचित रह गए हैं, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की. बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि इन जंगों में शहीद हुए अधिकांश सैनिकों के परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से पहले ही मुआवजा जमीन और नकद राशि के रूप में दिया जा चुका है. इसके अलावा शेष बचे मामलों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई.

सैनिक परिवार के मामलों को प्राथमिकता

इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि मिल सके. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति पंजाब सरकार पूर्ण सम्मान और श्रद्धा रखती है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी हर संभव सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

बैठक में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव अमरिंदर सिंह टिवाणा, निदेशक रक्षा सेवाएं कल्याण भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त), कमांडर बलजिंदर विर्क (सेवानिवृत्त), राजस्व विभाग से अधीन सचिव परविंदर कौर पाल तथा लीगल रिमेम्ब्रेंसर विभाग से संयुक्त एल.आर. उदयपाल सिंह हुंदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें – मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा, ट्रंप बोले : ईरान को परमाणु हथियार मिले तो करेगा तुरंत इस्तेमाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button