मनोरंजन

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब

Miss World 2024: 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वीं मिस वर्ल्ड का मुख्य समारोह हुआ। भारत को 28 वर्ष बाद इस अद्भुत समारोह की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला। करण जौहर और फिलीपींस की 2013 की मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस बड़े इवेंट को होस्ट किया। वहीं, अब मिस वर्ल्ड विजेता का नाम भी पता चला है।

Miss World 2024: मिस चेक रिपब्लिक ने जीता खिताब

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने इस बार मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता है। लेबनान की यास्मीना वहीं पहली रनर अप हैं। पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना पिजकोवा को मिस वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया। भारत को रिप्रजेंट करने वाली सिनी शेट्टी ने टॉप आठ में अपनी जगह बनाई। इसके बाद वह चौथे स्थान पर नहीं थीं।

Miss World 2024: टॉप 4 में इन देशों ने बनाई थी जगह

टॉप 4 में मिस त्रिनिदाद एंड टोबैगो, मिस बोत्सवाना, मिस चेक रिपब्लिक और मिस लेबनान ने अपनी जगह बनाई थी।

Miss World 2024: 12 जजों ने तय किया मिस वर्ल्ड का विनर

2024 मिस वर्ल्ड फिनाले को इस बार बारह जजों का पैनल निर्णय देगा। इसमें अभिनेत्री कृति सेनन और पूजा हेगड़े, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया कार्यकर्ता अमृता फडणवीस, विनीत जैन, क्रिकेटर हरभजन सिंह, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई और पत्रकार रजत शर्मा शामिल हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Borewell Accident: दिल्ली के केशवपुर मंडी में बड़ा हादसा, 40-फीट गहरे बोरवेल में बच्चा गिरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Related Articles

Back to top button