राष्ट्रीय

फातिमा बोश बनी मिस यूनिवर्स-2025, 25 की उम्र में रचा इतिहास

Miss Universe 2025 : मेक्सिको की फातिमा बोश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। 25 की उम्र में उन्होंने मिस यूनिवर्स बनकर इतिहास रचा। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, पूरा एरीना तालियों की गूंज से गूंज उठा। लोगों की आंखों में आंसू आ गए और चारों ओर फातिमा-फातिमा सुनाई दिया।

महिलों के लिए उठाई आवाज

फातिमा से जब क्वेश्चन किए गए तो उन्होंने कहा कि आज भी महिलाएं अपॉर्चुनिटी, सिक्योरिटी और सम्मान जैसी कई समस्याओं से जूझ रही हैं। लेकिन आज की पीढ़ी पहले की तरह चुप नहीं बैठती, अब महिलाएं अपनी बात खुलकर रखती हैं। वे लीडरशिप के लिए आगे बढ़ती है।

जानिए कौन हैं फातिमा बोश

फातिमा बोश मेक्सिको के तबास्को के विलाहर्मोसा की रहने वाली हैं। फातिमा बोश का जन्म 19 मई 2000 को मैक्सिको के तेपा में हुआ। उन्होंने तबास्को से ही पढ़ाई की, इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिडैड इबेरोमेरिकाना ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। फातिमा 25 साल की हैं, उनकी लंबाई 5 फिट 9 इंच है।

View this post on Instagram

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

फैंस ने लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर फैंस फातिमा को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्हें मिस यूनिवर्स 2025 के खिताब की हकदार बताया। सोशल मीडिया पर फातिमा को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

इस बार के टॉप 5 फाइनलिस्ट

साल 2025 के मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में चौथी रनरअप कोत दिव्वार की मॉडल रहीं। तीसरे नंबर पर फिलिपिन्स की मॉडल अतीशा मनालो रहीं जबकी सेकंड रनर अप वेनेजुएला की मॉडल स्टीफिन अबासली रहीं। वहीं फर्स्ट रनरअप कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे थाइलैंड की मॉडल प्रवीणर सिंह रहीं। फाइनली मैक्सिको की मॉडल फातिमा बोश ने ये खिताब अपने नाम किया और दुनियाभर में अपने देश का गौरव बढ़ाया।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, आरजेडी ने पोस्टल बैलेट और ईवीएम पर उठाए सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button