Meerut Stampede : कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई महिलाएं घायल

Share

Meerut Stampede : मेरठ में प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाओं के घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, कथा पंडाल के एंट्री के गेट पर भगदड़ मचने से हादसा हुआ है। बताया जा रही है कि पंडाल के बाहर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जिससे यह हादसा हो गया।

जानकारी के लिए बता दें कि भीड़ ज्यादा थी। महिलाएं एक – दूसरे के ऊपर गिर गईं। भगदड़ मचने के बाद अफरा – तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि चार महिलाएं घायल हो गई हैं। कथा हो रही थी, इसलिए स्थानीय पुलिस तैनात थी। इसके साथ ही भगदड़ की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंची है। कथा का छठा दिन है, जिस वजह से दूर – दूर से श्रद्धालु आ रहे थे। आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख तक चली गई।

आज कथा का था छठा दिन

आयोजको का कहना है कि श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच गए। इस वजह से व्यवस्था बनाने में दिक्कत हुई। पंडाल के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी। भंडाल में भी जगह नहीं थी प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम हैं। ड्रोन से निगरानी हो रही है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं। इस कथा के आयोजन की बात करें तो शताब्दीनगर में श्री केदारेश्वर सेवा समिति की ओर किया जा रहा है। 15 दिसंबर को कथा की शुरुआत हुई थी। अगर प्रदीप मिश्रा की बता करें तो यह कथावाचक हैं। वह शिवपुराण करते हैं। बड़ी संख्या में उनके सुनने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : Delhi: डीपीएस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप