Uttar Pradesh

मथुरा: महिला की हत्या से फैली सनसनी, प्रेमी कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार

मथुरा: मथुरा के थाना गोविंद नगर के शिवनगर में शुक्रवार की सुबह प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या (Mathura Crime) कर दी। इसके बाद फरार हो गया। वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। प्रेमिका शादीशुदा थी। पति से अलग प्रेमी के साथ रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस कर रही है घटना की जांच

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित शिव नगर निवासी युवक पप्पू करीब डेढ़ साल से डौली (35) के साथ रह रहा था। डौली और पप्पू के बीच रात को किसी बात को लेकर अनबन हो गई। शुक्रवार की सुबह उसने बिस्तर पर सो रही डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या (Mathura Crime) कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। महिला के बच्चे जागे तो घटना का पता चला।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी बिड़ला मंदिर, चौकी प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी एमपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या का आरोपी उसका प्रेमी पप्पू है। जो घटना के बाद मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

रात में हुआ था दोनों के बीच विवाद

पुलिस ने घटना के संबंध में पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। पता चला है कि डौली की शादी 11 साल पहले आगरा के युवक से हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल पहले पति ने डौली को छोड़ दिया। इसके बाद महिला के साथ पप्पू रहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिना शादी के दोनों पति-पत्नी बनकर रहते थे। रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Read Also:- संतकबीरनगर: महिला ने खुद किया आग के हवाले, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में महिला ने तोड़ा दम

Related Articles

Back to top button