Mathura Suicide Case : यूपी के मथुरा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने सामूहिक सुसाइड किया है। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
दरवाजा खोलते ही उड़े सभी के होश
जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए। क्योंकि घर के अंदर पति-पत्नी समेत उनके बच्चों की लाशें थीं। लाश के पास से दूध का गिलास भी मिला है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों को दूध में जहर दिया होगा। वहीं इसके साथ ही रसोई की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा है कि मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं।
SSP श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह 5 लोगों ने कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली है, पति मनीष -पत्नी सीमा और एक बेटा दो बेटी तीन बच्चे शामिल हैं। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। जिस कमरे में आत्महत्या की है, वहां दीवार पर लिखा हुआ मिला है कि हम खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं मृतक के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया था, सभी सबूतों को इक्ट्ठा कर लिया गया है। जो भी साक्ष्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतकों की पहचान मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) और प्रियांशी (4) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Earthquake : भारत-नेपाल समेत अलग-अलग कोनों में भूकंप के झटके, सात बार हिली धरती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









